Ad Code

पिथौरा में दिनदहाड़े 9 लाख रुपए की उठाईगिरी

प्रतिकात्मक फोटो



Chhattisgarh :  महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी कालोनी लहरौद निवासी राइस मिल संचालक के यहां से दिनदहाड़े 9 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई। वो कार में पैसा रख कर घर के अंदर अपने कमरे में गया था। इसके बाद जैसे ही लौटा तो कार का शीशा टूटा हुआ था। अंदर रखा पैसा गायब था। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी सुबह 11 बजे के आस-पास बैंक गए थे। यहां से उन्होंने 9 लाख 20 हजार रुपए कैश निकाला और कर्मचारी कॉलोनी लहरौद स्थित अपने घर चले गए थे। घर जाने के बाद उन्होंने कार अपनी घर के अंदर ही पार्क की। फिर अपने कमरे में चले गए, जिसके बाद वो वापस लौटे तो अंदर रखा पैसों से भरा बैग नहीं था।

बताया गया कि उन्होंने यह पैसे कहीं भुगतान करने के लिए निकाले थे। इतने में पैसे गायब हो गए। उन्होंने देखा कि कार के आगे की सीट के शीशे को तोड़ दिया गया था। हैरानी की बात ये है कि कार घर के अंदर ही पार्क की गई थी, फिर भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

घटना के बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर एसपी विवेक शुक्ल पहुंचे। पुलिस विवेचना जारी है। आशंका है कि जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया। उसे पहले ही संचालक के पैसे निकालने की जानकारी थी। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement