कलार समाज ने किया पूजा सिन्हा का सम्मान
हायर सेकेंडरी की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी कलार समाज
रुपानंंद सोई 94242 - 43631
पिथौरा : छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज पिथौरा के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली पूजा सिन्हा का समाज जनों द्वारा मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी ।
ज्ञात हो कि पूजा सिन्हा ग्राम खुसरूपाली निवासी समान्य परिवार भेखराम चंद्रिका सिन्हा की पुत्री है जो शासकीय हाई स्कूल गड़बेड़ा में अध्ययन करके कक्षा दसवीं में पुरे छत्तीसगढ राज्य में नौवां स्थान प्राप्त कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रौशन की है।
पूजा सिन्हा के सम्मान में समाज जनों ने पूजा सिन्हा के गृह ग्राम पहुंच कर भव्य स्वागत करते हुए पुजा सिन्हा की आगे की पढाई में कोई आर्थिक बाधा न हो इसे गंभीरता से लेते हुए समाज प्रमुखों के द्वारा पूजा सिन्हा के हायर सेकेंडरी की पढ़ाई का पूरा खर्च कलार समाज के द्वारा वहन किये जाने का निर्णय लिया गया है । उक्त निर्णय से पूजा सिन्हा के माता-पिता, परिजन एवं ग्रामीणों ने समाज के प्रति अभार व्यक्त की है ।
गृह ग्राम पहुंचकर भव्य स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, उपाध्यक्ष आत्माराम डडसेना, यूवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा, प्रमुख सलाहकार मिलाप डड़सेना, आत्माराम गजेंद्र, जिला कार्यकारिणी परमेश्वर डड़सेना, ग्राम प्रमुख चांदापारा जयलाल सिन्हा, ग्राम प्रमुख राजासेवैया खुर्द के योगेंद डडसेना,ग्राम प्रमुख गोड़बहाल हिर्देश सिन्हा, ग्राम प्रमुख खुसरूपाली अशोक डड़सेना, प्रेम सिन्हा, पुरषोत्तम डड़सेना, हरीश सिन्हा, प्रमोद सिन्हा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Social Plugin