Ad Code

बारात निकलने से पहले दूल्हा पहुंचा जेल



(News Credit by Bhaskr news, the title is jholturam.com)

Chhattisgarh :  कोरबा में एक दूल्हे की बारात निकलने से पहले ही वह जेल पहुंच गया। दरअसल उसने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया था और दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। इस बात की सूचना जब उसकी प्रेमिका को लगी, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

जलसो गांव का रहने वाला चिरंजीवी वर्मा (26) का प्रेम संबंध पिछले 2 साल से रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से चल रहा था। जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस बीच चिरंजीवी की शादी कहीं और लग गई और उसने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला ले लिया। 10 मई को उसकी बारात जाने वाली थी। चिरंजीवी एक निजी कंपनी के स्टोर में काम करता है।

मंगेतर के घर पहुंच गई गर्लफ्रेंड

बताया गया कि इस बात की जानकारी इसी बीच चिरंजीवी की प्रेमिका को लग गई। तब 10 मई को ही उसकी प्रेमिका पहले उस लड़की के घर गई, जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी। फिर उसे पूरे मामले की शिकायत रामपुर चौकी में की। युवती ने बताया कि चिरंजीवी ने उसे शादी करने का वादा किया था। यही बात कहकर उसने मुझसे संबंध बनाया। अब शादी और कहीं कर रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376( रेप) का केस दर्ज किया।

बारात नहीं जा सकी

वहीं जिस लड़की से युवक की शादी होने वाली थी। उसने भी शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में 10 मई को युवक की बारात नहीं जा सकी। लड़के ने अपने हाथ में मेंहदी भी लगा रखी थी। अगले दिन 11 मई को पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद शनिवार को पूरे मामले की जानकारी दी है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement