Ad Code

Chhattisgarh : शासकीय उचित मूल्य की दुकान निलंबित



रूपानंद सोई 94242 - 43631 

DPR C.G गरियाबंद : अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम श्री अविनाश भोई ने मां गायत्री महिला स्व. सहायता समूह गनियारी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान को अनियमितता पाई जाने पर निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार उक्त समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्र-512013070 के विक्रेता/दुकान संचालन एजेंसी द्वारा प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण पश्चात समय से/निर्धारित तिथि माह के 05 तारीख तक डी.डी राशि जमा नहीं कर दुकान संचालन में अनियमितता किये जाने के आधार पर एस.डी.एम राजिम द्वारा उक्त उचित मूल्य की दुकान को निलंबित करते हुए निकटस्थ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परसदाकला पंजीयन क्र-63 शाखा फिंगेश्वर में आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement