Ad Code

12 वीं बोर्ड परिक्षा में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड

प्रतिकात्मक फोटो


रायपुर: 12 वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है एक छात्र ने छत से कूदकर खुदकुशी कर ली है. आस-पास में हडकंप मच गया है. दरअसल, छात्र 12वीं परीक्षा में फेल होने के बाद ये खौफनाक कदम उठाया है. डंगनिया निवासी एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगाई है. छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है. डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला है. डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि डंगनिया निवासी सहसत्रांशु पांडे ने घर के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है. मृतक छात्र कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रहा था. इस दौरान रिजल्ट आने के बाद छत से कूदकर आत्महत्या की है. पूरे मामले पर मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.



Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement