Ad Code

Chhattisgarh : टीचर से सवाल पूछने पर छात्रा को कर दिया फेल, थाने पहुंचा मामला


(News Credit by Janta se rishta

Chhattisgarh बिलासपुर: बिलासपुर में एक स्टूडेंट को उसकी टीचर ने इसलिए फेल कर दिया कि वह सवाल बहुत पूछती थी। 10वीं की छात्रा को फर्स्ट डिवीजन पास होकर भी सप्लीमेंट्री आ गई। 

परिजनों ने जब इस संबंध में टीचर से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। इसके बाद छात्रा ने थाने में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, कोटा विकास खंड के ग्राम सेमरा निवासी जयंती साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपोरा में 11वीं की छात्रा है। जयंती साहू के पिता गुलाब साहू खुद भी शासकीय हाई स्कूल बछालीखुर्द में व्याख्यता और प्रभारी प्राचार्य के पद पर हैं। 

जयंती ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम आए तो उसे 68 फीसदी नंबर मिले, पर मैथ्स के प्रैक्टिकल में एबसेंट कर दिया गया। इसके चलते उसे पूरक परीक्षा देनी होगी। छात्रा ने बताया कि उसने सभी 6 विषयों की प्रायोगिक परीक्षा दी थी। सभी परीक्षा के दौरान उपस्थिति पत्रक में हस्ताक्षर भी किए, इसके बाद भी उसे एबसेंट कर दिया गया। 

छात्रा ने इसकी जानकारी पिता को दी, तो उन्होंने गणित की टीचर प्रिया वासिंग से फोन पर बात की। आरोप है कि टीचर प्रिया ने बताया, साल भर क्लास में प्रश्न पूछ-पूछकर जयंती ने परेशान कर दिया था। इसलिए तंग आकर सबक सिखाने के लिए ऐसा किया।



Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement