Ad Code

Chhattisgarh : निलंबित IPS जीपी सिंह मामले में उद्योगपति गिरफ्तार

प्रतिकत्मक फोटो


(News credit by Janta se rishta) 

Chhattisgarh रायपुर/भिलाई :  सुपेला पुलिस ने निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के मामले में उनके सहयोगी उद्योगपति रणजीत सिंह सैनी को वैशालीनगर से गिरफ्तार किया। उसे रिमांड पर जेल भी भेज दिया गया। रणजीत पर कैमिकल फैक्ट्री संचालक कमल सेन की पत्नी से एक केस में धाराएं कम करने और चालान पेश करने के एवज में 20 लाख रुपए वसूली का आरोप है। शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने 28 जुलाई 2021 को कमल सेन की शिकायत पर आईपीएस जीपी सिंह और रणजीत सिंह के खिलाफ धारा 388, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद से पुलिस जीपी सिंह और रणजीत की तलाश कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को रणजीत के मोबाइल की लोकेशन वैशाली नगर में मिली। वह अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कमल सूर्या विहार स्मृतिनगर में रहते हैं। कमल ने वर्ष 2007 में हथखोज में श्याम कैमिकल नाम से व्यवसाय शुरू किया। वर्ष फैक्ट्री में छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबिश दी। कमल और फैक्ट्री के कर्मचारी प्रकाश चक्रधारी और भेग सिंह पुलिस महासमुंद ले गई। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाद में कमल की पत्नी ममता, साला रवि और मित्र विनय सिंह पहुंचे। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके करीब 6 महीने बाद इस पूरे मामले में कमल के जमानत मिली। बाद में कमल ने कोर्ट मे याचिका दायर की।




Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement