आज कल के भागदौड की जिंदगी में खुश रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना बेहद जरूरी है। काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग परेशान रहते हैं। अगर इन परेशानी में भी खुश रहना है, तो हमें हंसते रहना चाहिए। एक मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
मरीज- पहले से ज्यादा ख़राब है।
डॉक्टर- दवाई ले ली थी?
मरीज़- आपने दी तो मैंने ले ली...!
डॉक्टर- मेरा मतलब है दवाई खा ली थी ?
मरीज- डॉक्टर साहब दवाई की शीशी तो भरी हुई थी
डॉक्टर- अरे बेवकूफ मेरा मतलब है दवाई पी ली थी ?
मरीज- नहीं डॉक्टर साहब दवाई तो लाल थी..!
डॉक्टर- अरे गधे दवाई को पी लिया था ?
मरीज़- नहीं डॉक्टर साहब पीलिया तो मुझे था!!!
😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄😄

Social Plugin