(News Credit by Patrika)
Chhattisgarh : हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने के कारण प्रदेश में गर्म हवाएं पहुंच रही हैं, इसका असर यह हुआ है कि पिछले 10 वर्षों में मार्च महीने में अधिकतम तापमान का रिकार्ड टूटने के कगार पर है। शहर का तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य तापमान से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है। 17 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने का दौरा जारी रहने की संभावना है, लेकिन इसके विपरीज विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। 18 मार्च को दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से हवा आने की सम्भावना है, इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में 18 मार्च को तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से हवाएं आने का दौर जारी रहने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान, सामान्य अधिकतम तापमान से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है । इसलिए यहां वर्तमान में लू चलने जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।
मध्य क्षेत्र में पारा पहुंचा 40 डिग्री तक
मध्य छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है । इसमें रायगढ़ में सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
10 साल का रिकार्ड टूटने के कगार पर
मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का समय बहुत कम आया है अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियत तक पहुंचा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ ज मार्च महीने के 15-20 तारीख तक तापमान में एकाएक बढ़ोतरी हुई हो। जिस तहर तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही उससे पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट सकता है।
होली में बढ़ेगी मुश्किल
होली के दो दिन पहले बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक सड़कों पर लोग चेहरा ढांककर बाहर निकलते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में होली त्यौहार के दिन दोपहर 12 बजे के बाद लोग त्यौहार मनाते कम और घरों में दुबके अधिक दिखाई देंगे।
Social Plugin