Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisgarh : शिक्षिका पत्नी के चरित्र पर करता था शक, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

खुद के पेट में भी घुसा लिया चाकू, अस्पताल में दाखिल,

(News Credit by Patrika)

भिलाई. कोलिहापुरी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली शिक्षिका साधना साहू (35 साल) और उसके पति पोषण साहू के मध्य चरित्र पर आशंका को लेकर विवाद था। पति और पत्नी अलग-अलग रहते थे। सोमवार को दोपहर बाद पति घर पहुंचा और उसका साधना से विवाद शुरू हो गया। पत्नी से नाराज पोषण कुल्हाड़ी लेकर उसे कुछ दूर तक दौड़ाया। वह भागते हुए आगे जाकर गिर गई। तब उसने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पत्नी को पेट, पीठ, आंख पर मन भरकर वार करने के बाद उसने खुद के पेट में भी चाकू मार लिया। पति और पत्नी दोनों को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर किया। पुलिस ने घायल पति से पूछताछ की और इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं साधना के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। मामले में पुलगांव पुलिस जांच में जुटी है।

लंबे समय से चल रहा दोनों में विवाद
मृतका का भाई बजेंद्र साहू ने बताया कि साधना और पोषण के मध्य लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुटुंब न्यायालय में भी इनका मामला पेंडिंग है। पति से परेशान होकर ही उसने अपनी पोस्ंिटग ग्राम अछोटी में करवा ली थी। मूल रूप से साधना माहुद, बालोद की रहने वाली है। वहीं पोषण किरकी, बेमेतरा का रहने वाला है। विवाद की वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। भाई ने बताया कि साधना ने पति के खिलाफ कई बार महिला थाना समेत अलग-अलग जगह शिकायत कर चुकी है।

दो बच्चे हैं मृतका के
मृतका साधना साहू के दो बच्चे हैं, जिसमें से बड़ा बच्चा 8 वीं में और छोटा तीसरी क्लास में पढ़ता है। घटना के बाद थाना में जमावड़ा लगा है। मृतका के परिजन बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। पुलिस इस मामले में परिवार के सदस्यों से अधिक से अधिक जानकारी जुटा रही है। जिससे दोनों ही पक्ष की पूरी बात साफ हो सके।

कुल्हाड़ी से किया पत्नी की हत्या
नरेश पटेल, थाना प्रभारी, पुलगांव ने बताया कि पति पोषण साहू ने पत्नी साधना साहू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया है। दोनों के मध्य विवाद था, जिसकी वजह से अलग-अलग रहते थे। हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement