पंचायत में सरकारी अनियमितताओं के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं , भीमखोज पंचायत से दस्तावेज गायब
बागबाहरा . विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सरकारी अनियमितताओं के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों का आरटीआई से खुलासा हुआ है कि ग्राम पंचायत में लाखों रुपए के विकास कार्यों की फाइल एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए हैं।
RTI कार्यकर्ता रूपानंद सोई ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत भीमखोज में वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 तक के इस अवधि में किये गए विकास कार्य हेतु खरीदी गई सामाग्री से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। जिसके जवाब में 20 जून 2026 को ग्राम पंचायत के सचिव ने लिखित में बताया है कि मांगी गई अभिलेख ग्राम पंचायत में उपलब्ध नहीं है |
ग्राम पंचायत भीमखोज को वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 तक के इस अवधि में मनरेगा योजना को छोड़कर अन्य योजनाओं के तहत बीते पाँच साल में कूल 71 लाख , 61 हजार , 05 सौ, 50 रूपये, 60 पैसे शासन से प्राप्त हुए थे | उक्त प्राप्त राशि से ग्राम पंचायत भीमखोज में पाइप लाइन कार्य, सी.सी.रोड निर्माण, स्वच्छता कार्य , सड़क मरम्मत , बोर खनन , शौचालय मरम्मत , रंगमंच निर्माण , स्ट्रीट लाईट एवं अन्य कार्य किये गए हैं | जिसमें दिनांक 12/05/२०२३ को एक फर्म से 05 लाख , 99 हजार , 07 सौ , 60 रूपये का स्ट्रीट लाईट भी खरीदी की गई है | इसी तरह और कई अन्य सामाग्री खरीदी गई है | लेकिन उक्त खरीदी गई सामाग्रीयों से संबंधित महत्त्वपूर्ण दस्तावेज पंचायत में उपलब्ध नहीं है। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव द्वारा लिखित में उपलब्ध कराई गई है। RTI कार्यकर्ता रूपानंद सोई ने बताया की इस तरह किसी पंचायत से दस्तावेजों का गायब होना एक गंभीर कानूनी अपराध है। मामले की वे उच्चस्तरीय जाँच कराने की तैयारी में हैं |
Social Plugin