बदहाल आंगनवाड़ी केन्द्र में गढ़ रहे देश का भविष्य , बिना बाउंड्रीवाल के देवरी का आंगनवाड़ी केन्द्र, जहरीले जीव जंतुओं का डेरा नौनिहालों की सुरक्षा खतरे में
रूपानंद सोई - 94242 - 43631
पिथौरा : नौनिहालों को स्वस्थ्य जीवन शैली और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाला आंगनवाड़ी केन्द्र स्वयं कई तरह की बीमारी परोस रहा है। कई सालों से मरम्मत नहीं कराए जाने से भवन पूरी तरह से जर्जर और घांस-फूस से घिर गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र में न बाउंड्रीवाल और न ही पेयजल की व्यवस्था , बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
मामला पिथौरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी स्थित आंगवाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 से जुड़ा है । जहां आंगनवाड़ी केन्द्र में बाउंड्रीवाल तक नहीं है | और न ही पेयजल व्यवस्था है | आंगवाड़ी केन्द्र के सामने ही घांस -फूस एवं गंदगी भरा पड़ा है , निस्तार का पानी जमा हो रहा है। इसी गंदगी में नौनिहाल केन्द्र तक पहुंच कर पढ़ने को मजबूर हैं। लगातार पानी जमा होने से पानी के नीचे काई जम जाता है, बच्चों के फिसलने से अनहोनी घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी जर्जर और बदहाल स्थिति में केंद्र संचालित किया जा रहा है। देख रेख के अभाव में यह भवन भी पुराने खंडहर नुमा स्थिति में पहुंच गया है। भवन के आस पास झाडिय़ां और कचरा फैल चुका है। जहरीले जीव जंतुओं का डेरा रहता है। जिम्मेदार नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर जरा भी चिंतित नहीं हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरी में इसके अलावा और भी आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित है, लेकिन केंद्र क्रमांक 01 का भवन जर्जर हो चुका है। दुर्घटना के डर से पालक बच्चों को यहां भेजने से कतराने लगे हैं। गंदगी से बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। किसी प्रकार की मूलभूत सुविधा नहीं है | लेकिन सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों तथा विभाग के जिम्कामेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
Social Plugin