Ad Code

Mahasamund : 30 सितंबर तक होगा आधार बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क, उसके बाद लगेगा इतना शुल्क


कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक

आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 30 सितंबर तक निःशुल्क सुविधा

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक के पश्चात जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आधार का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाए। उन्होंने कहा कि अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क सुविधा प्रदान किया गया है। इसके पश्चात 125 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा।

कलेक्टर लंगेह ने निर्देश दिए कि 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित समय-सीमा के भीतर कराया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर नहीं कराने से हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, छात्रवृत्ति, बैंकिंग सेवाओं तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए सभी पात्र बच्चों एवं उनके अभिभावकों को समय रहते आधार सेवा केंद्र अथवा अधिकृत आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्र में पहुंचकर यह प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर पात्र बच्चों की सूची तैयार करें तथा 30 सितंबर 2026 की समय-सीमा के भीतर उनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 10 लाख 44 हजार 366 बच्चों का आधार पूर्ण हो गया है। वहीं एमबीयू के तहत 5 से 17 वर्ष आयु के 23 हजार 583 बच्चों का आधार अपडेट शेष है, जिसे अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत 0 से 5 वर्ष के बच्चों का विशेष अभियान चलाकर आधार पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं आपसी समन्वय कर निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने कहा गया है। बैठक में राज्य स्तर नोडल अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मौजूद थे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement