अगर टाइम हो गया है, तो मौत किसी भी रास्ते से आ सकती है। यही हुआ पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ। शराब दुकान से एक पौवा दारू खरीदकर घर जा रहा था। रास्ते में अचानक साइकिल सहित गिर गया। इससे दारू का पौवा टूटा गया और कांच उसके पेट में जा धंसी। इससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसे किसी की मदद नहीं मिल पाई।
(News Credit by Patrika)
रायपुर. अगर टाइम हो गया है, तो मौत किसी भी रास्ते से आ सकती है। यही हुआ पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ। शराब दुकान से एक पौवा दारू खरीदकर घर जा रहा था। रास्ते में अचानक साइकिल सहित गिर गया। इससे दारू का पौवा टूटा गया और कांच उसके पेट में जा धंसी। इससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसे किसी की मदद नहीं मिल पाई। पुलिस के पहुंचने तक उसकी सांसे थम चुकी थी। पुरानी बस्ती पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक अमीनपारा निवासी इंदेश्वर सिंह ठाकुर (38) बुधवार की रात शराब दुकान से एक पौवा अंग्रेजी दारू लेकर वापस साइकिल से घर लौट रहा था। दारू उसने अपनी कमर में फंसाकर रखा था। लाखे नगर ढाल में सांईमंदिर के पास अचानक उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। वह पेट के बल जमीन पर गिरा। इससे कमर में फंसा दारू का कांच का पौवा टूट गया। कांच का टुकड़ा उसके पेट में घुस गया। इससे उसके पेट से खून की धार निकल पड़ी। वह जमीन से उठ भी नहीं पाया। वह तड़पने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
1 मिनट के भीतर हो गई मौत
कांच का टुकड़ा युवक के पेट में इस तरह धंस गया था कि उसे काफी गहरी चोट आई। उसने कांच का टुकड़ा बाहर निकाला। इसके बाद खून तेजी से बहने लगा। उसने आसपास के लोगों को मदद के लिए इशारा भी किया, लेकिन रात होने की वजह से सब सो गए थे। करीब 1 मिनट बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई। बाद में वहां से गुजरने वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मदद मिलती, तो बच जाती जान
घटना के तत्काल बाद अगर मृतक को उपचार मिल जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। हालांकि रात होने की वजह से किसी को पता नहीं चल पाया। पुलिस के पहुंचने तक उसकी सांसे थम चुकी थी।
Social Plugin