सिरपुर महासमुंद एवं खैरखुटा पिथौरा में शिविर 10 अगस्त को
महासमुंद : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी डी. एन. पात्र ने बताया कि यह अभियान 10 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।
उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2026 को महासमुंद विकासखंड के ग्राम सिरपुर एवं पिथौरा अंतर्गत ग्राम खैरखुटा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 11 अगस्त को छादनपुर बसना, बिराजपाली बागबाहरा एवं जोगनीपाली सरायपाली में, 13 अगस्त को पीढ़ी महासमुंद एवं बीजेमाल पिथौरा, 14 अगस्त को डुमरपाली बसना, जामलीकला बागबाहरा एवं केन्दूढार सरायपाली में, 17 अगस्त को लहंगर महासमुंद एवं पिलवापाली पिथौरा, 18 अगस्त को भठोरी बसना एवं रैताल बागबाहरा, 19 अगस्त को सानपंधी सरायपाली, 20 अगस्त को बांसकुड़ा महासमुंद एवं धनोरा पिथौरा, 21 अगस्त को तुपकबोरा बागबाहरा एवं गोहेरापाली सरायपाली में 24 अगस्त को परसाडीह महासमुंद एवं कसीबाहरा पिथौरा, 25 अगस्त को देवरी बसना, साल्हेभाठा बागबाहरा एवं बैतारी सरायपाली, 27 अगस्त को गढ़सिवनी महासमुंद, एवं मेमरा पिथौरा तथा 31 अगस्त को बरपेलाडीह बसना, सम्हर बागबाहरा एवं किसड़ी सरायपाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह 01 सितम्बर को सोरम महासमुंद एवं सपोस पिथौरा में, 03 सितम्बर को गढ़पटनी बसना, बघामुड़ा बागबाहरा एवं तोरेसिंहा सरायपाली, 07 सितम्बर को बकमा महासमुंद एवं बरेकेल खुर्द पिथौरा, 08 सितम्बर को गनेकेरा बसना, तिलाईदादर बागबाहरा एवं इच्छापुर सरायपाली, 09 सितम्बर को कौंदकेरा महासमुंद एवं बढ़ाईपाली पिथौरा, 11 सितम्बर को परसकोल बसना, टेमरी बागबाहरा एवं देवलभाठा सरायपाली, 15 सितम्बर को सोरिद महासमुंद एवं खुटेरी पिथौरा, 16 सितम्बर को गढ़फुलझर बसना, जुनवानी खुर्द बागबाहरा एवं मल्दामाल सरायपाली, 18 सितम्बर को झारा महासमुंद, छिबर्रा पिथौरा, 21 सितम्बर को रसोड़ा बसना एवं डांेगरगांव बागबाहरा, 22 सितम्बर को सल्डीह सरायपाली, 23 सितम्बर सिंघी महासमुंद, 24 सितम्बर को भिथीडीह पिथौरा, 25 सितम्बर को मेदनीपुर बसना, 28 सितम्बर को ढोड़ बागबाहरा एवं 30 सितम्बर को कुटेला सरायपाली में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है। श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
Social Plugin