राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची एवं अपात्र सूची जारी
महासमुन्द : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में 14 से 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित कर उनका निराकरण किया गया, जिसके उपरांत 23 मई 2025 को मान्य एवं अमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि अब दावा-आपत्ति के निराकरण के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तथा अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सभी अभ्यर्थी जारी मेरिट सूची एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।

Social Plugin