Ad Code

Mahasamund : सुशासन तिहार में ग्रामीणों की मांग पर त्वरित कार्रवाई, गोड़बहाल जलाशय के मुख्य गेट की मरम्मत से किसानों को मिली राहत


सुशासन तिहार में ग्रामीणों की मांग पर त्वरित कार्रवाई

गोड़बहाल जलाशय के मुख्य गेट की मरम्मत से किसानों को मिली राहत

महासमुंद : प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनते जा रहा हैं। जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसापाली के ग्रामीणों ने समाधान शिविर में गोड़बहाल जलाशय के मुख्य गेट की जर्जर स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जलाशय का मुख्य गेट खराब होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और किसानों को खेती कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश प्राप्त होते ही जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अजय खरे एवं टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्राथमिकता के आधार पर गोड़बहाल जलाशय के मुख्य गेट का मरम्मत कार्य पूर्ण कराया। गोड़बहाल जलाशय से पोटापारा तथा परसापाली क्षेत्र के कृषि रकबे में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होती है। मुख्य गेट की मरम्मत होने से अब किसानों को समय पर सिंचाई जल मिल सकेगा, जिससे आगामी खेती कार्यों में सुविधा होगी और फसलों को पर्याप्त पानी मिल पाएगा।

ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित निराकरण पर जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ है, जिससे हम सभी किसान खुश है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement