Ad Code

Mahasamund : कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, एफसीआई एवं नॉन में शीघ्र चावल जमा करने के दिए निर्देश



कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक

एफसीआई एवं नॉन में शीघ्र चावल जमा करने के दिए निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक लेकर एफसीआई एवं नॉन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र चावल जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने धान उपार्जन एवं चावल जमा की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, नॉन, जिला विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं जिले के राइस मिलर्स उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने बताया कि एफसीआई में अब तक मात्र 19 हजार मीट्रिक टन चावल ही जमा किया गया है, जबकि लगभग 5 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित है। जबकि प्रति माह लगभग 50 हजार मीट्रिक टन चावल जमा किया जाना चाहिए। उन्होंने इस प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी राइस मिलर्स को तेजी से चावल जमा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को राइस मिलर्स का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन मिलर्स द्वारा 50 दिनों से अधिक समय से चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें विशेष रूप से नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार नॉन में भी न्यूनतम 200 मीट्रिक टन चावल जमा करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 के ऐसे राइस मिलर्स, जिन्होंने अब तक चावल जमा नहीं किया है, उनके विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में अंतरजिला परिवहन एवं समन्वय संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि चावल जमा की प्रक्रिया प्रभावित न हो। कलेक्टर ने सभी राईस मिलर्स से सूखाग्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल संचयन संबंधी गतिविधियों में सहयोग करने का आग्रह किया। राईस मिलर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement