जिला सीईओ से भी बड़ा पंचायत सचिव , पिथौरा विकास खंड में पदस्थ पंचायत सचिव ट्रांसफर आदेश का नहीं करते पालन
महासमुंद : जिला पंचायत द्वारा फरवरी 2026 को आदेश जारी कर पंचायत सचिवों का ट्रांसफर किया गया । आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत सावित्रीपुर के सचिव सरजू सिंह नाग को स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत भस्करापाली किया गया और ग्राम पंचायत भस्करापाली में पदस्थ पंचायत सचिव परमेश्वर चतुर्वेदी को ग्राम पंचायत सावित्रीपुर किया गया है |
दिनांक 11/02/2026 को जारी उक्त आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित पंचायत सचिवों को अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है।
ग्राम पंचायत भस्करापाली में पदस्थ पंचायत सचिव परमेश्वर चतुर्वेदी ने बताया की उक्त आदेश के जारी दिनांक के दो माह बाद दिनाक 22/04/2026 को नवीन पदस्थापना स्थल ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में अपना उपस्थिति दर्ज की तथा उसके दो दिन बाद दिनांक 25/04/2026 ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में पदस्थ पंचायत सचिव सरजू सिंह नाग अपने नवीन पदस्थापना स्थल ग्राम पंचायत भस्करापाली में उपस्थिति दर्ज की |
उसके बाद आजतक सचिव सरजू सिंह नाग अपने नवीन पदस्थापना स्थल ग्राम पंचायत भस्करापाली में नहीं गए | इसी तरह दोनों पंचायत सचिव अपने नवीन पदस्थापना स्थल में केवल उपस्थिति दर्ज की लेकिन एक दुसरे को प्रभार आजतक नहीं सौंपा अपने-अपने पुराने पंचायत में अभी भी डटे हुए हैं |
पंचायत सचिव परमेश्वर चतुर्वेदी अपने नवीन पदस्थापना स्थल ग्राम पंचायत सावित्रीपुर में प्रभार लेने हेतु आज भी उपस्थित हुए थे | लेकिन वहां के पंचायत सचिव सरजू सिंह नाग ने यह कहकर प्रभार देने से मना कर दिया की अभी शिविर चल रहा है |
पिथौरा विकास खंड अंतर्गत इसके अलावा और भी अन्य पंचायत सचिवों का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है वे भी आजतक अपने नवीन पदस्थापना स्थल का प्रभार आदान-प्रदान नहीं किये हैं | इसमें से एक सचिव अपने पुराने कार्यस्थल में विगत 12 साल से पदस्थ है | अभी भी उक्त ट्रांसफर आदेश को निरस्त कराने के लिए विधायक द्वारा जारी अनुशंसा पत्र लेकर जिला पंचायत का चक्कर काट रहें हैं |
इस लापरवाही के चलते पंचायत के कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं और प्रशासनिक कामकाज बाधित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्थानांतरण के बाद पंचायत सचिव द्वारा प्रभार न देना एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है, जिससे पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत सचिव आदेश के बावजूद अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर ही जमे हुए हैं।
मामले की जानकारी लेकर करेंगे कार्रवाई : सीईओ पिथौरा
इस संबंध में पिथौरा जनपद सीईओ योगेश्वरी बर्मन ने कहा कि सावित्रीपुर पंचायत में ज्वाइनिंग हो चुका है अगर आदेश का पालन नहीं किया गया है तो इसकी जानकारी लेंगे और मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Social Plugin