Ad Code

Mahasamund : आरटीओ द्वारा बसों का औचक निरीक्षण, चालक वर्दी, फिटनेस और मेडिकल जांच के दिए निर्देश


महासमुंद बस स्टैंड में आरटीओ द्वारा बसों का औचक निरीक्षण, 
चालक वर्दी, फिटनेस और मेडिकल जांच के दिए निर्देश

महासमुंद : जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला द्वारा मंगलवार को महासमुंद बस स्टैंड में आर.टी.ओ. टीम एवं यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बसों की फिटनेस, चालक-परिचालकों की वर्दी तथा वाहनों की सड़क पर चलने योग्य स्थिति का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने, बसों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित रखने तथा वाहन चालकों की प्रारंभिक मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित वाहन स्वामियों एवं चालकों ने विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का निःशर्त पालन करने की सहमति जताई। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की जांच कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यदि किसी वाहन में खामी पाई जाती है अथवा नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित वाहन, वाहन स्वामी एवं चालक के विरुद्ध चालानी एवं वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement