प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी
30 मई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
महासमुंद : प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं। मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर प्रदर्शित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि मॉडल उत्तर 20 मई 2026 को जारी किए गए हैं तथा अभ्यर्थियों से दावा एवं आपत्ति 30 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति संबंधित दस्तावेज एवं प्रमाण सहित अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। बिना प्रमाण के प्रस्तुत दावा-आपत्तियों को अमान्य माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक के माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्तियां स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Social Plugin