Ad Code

Mahasamund : राष्ट्रव्यापी केमिस्ट हड़ताल को लेकर 20 मई को बंद रहेगी मेडिकल स्टोर्स , दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश जारी


20 मई की राष्ट्रव्यापी केमिस्ट हड़ताल को लेकर आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश जारी

महासमुंद : ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध में विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

औषधि निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि जिले में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग द्वारा दवा विक्रेता संघ को भी यह निर्देशित किया गया है कि प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित, रोगी सेवा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे घबराहट अथवा अनावश्यक रूप से दवाओं का संग्रहण न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाओं की आवश्यकता होती है, वे चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में प्राप्त कर सुरक्षित रखें। आपातकालीन स्थिति में शासकीय अस्पतालों, जन औषधि केन्द्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स एवं अन्य उपलब्ध औषधि केन्द्रों से दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं रोगी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देत हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement