नरसैयापल्लम और बम्हनी धान खरीदी केंद्र में 3 करोड़ की बोगस धान खरीदी मामले की प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज
प्रमुख सचिव , छत्तीसगढ़ शासन को जाँच एवं कार्यवाही के निर्देश
महासमुंद : जिले के पिथौरा विकासखंड के पिरदा शाखा अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी के अधीन संचालित धान खरीदी केंद्र नरसैयापल्लम एवं बम्हनी में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान बड़े पैमाने पर बोगस धान खरीदी और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार किये जाने की कलेक्टर से शिकायत की गई थी | उक्त मामले को जाँच अधिकारियों के द्वारा जानबूझकर दबाने की चर्चा है । पूरे मामले की एक बार फिर प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई है ।
मिली जानकारी अनुसार धान खरीदी केंद्र नरसैयापल्लम में 4805 क्विंटल धान की कमी पाई गई है, जिसकी समर्थन मूल्य राशि लगभग 1 करोड़ 48 लाख 95 हजार 500 रुपये है। वहीं धान खरीदी केंद्र बम्हनी में 4375 क्विंटल धान कम पाया गया है, जिसकी शासकीय कीमत 1 करोड़ 35 लाख 62 हजार 500 रुपये है। इस प्रकार दोनों केंद्रों में कुल 9180 क्विंटल धान की बोगस खरीदी कर लगभग 2 करोड़ 84 लाख 58 हजार रुपये की भारी अनियमितता किए जाने के संबंध में शिकायत कि गई थी | शिकायत के बाद 14-15 मई 2026 को दैनिक अखबार एवं वेब न्यूज पोर्टल में प्रमुखता से खबर प्रकाशन की गई थी |
उक्त मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के द्वारा 5 सदस्यीय जाँच टीम गठित कर 3 दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था | शिकायतकर्ता ने बताया की उक्त गठित जाँच टीम ने मौके पर जाँच करने के लिए गए थे | लेकिन आजतक जाँच पूरी नहीं हुई और जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है | जानबुझकर मामले को दबाया जा रहा है | जाँच अधिकारी उक्त मामले में जवाब देने से बच रहे हैं | पूरे मामले की शिकायत रूपानंद सोई के द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय , नई दिल्ली में की गई है जिसमें प्रमुख सचिव , छत्तीसगढ़ शासन को जाँच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है |
Social Plugin