Ad Code

पिथौरा : पंच सरपंच ने गरीब का बकरा खा कर नहीं दे रहे है पैसे , पीड़ित अब थाना में करेगा शिकायत

पंच सरपंच ने गरीब का बकरा खा कर नहीं दे रहे है पैसे  , पीड़ित अब थाना में करेगा शिकायत  

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है | छेर-छेरा त्यौहार के दिन गांव के पंच-सरपंच एक गरीब परिवार से एक बकरा लेकर पंचायत भवन में जमकर पार्टी मनाये , बकरे का मांस अपने-अपने घर भी ले गए , जब बकरे का पैसे देने की बात आई तो सब अपने -अपने मुहं छिपा रहे हैं | बेचारा बकरा बेचने वाला पैसे के लिए दर-दर भटक रहा है | अब पुलिस में शिकायत करने की तैयारी में है |

पिथौरा : विकास खंड अंतर्गत सांकरा क्षेत्र के एक पंचायत में 03 जनवरी 2026 को छेर-छेरा त्यौहार के दिन यहाँ के पंच-सरपंच ने सब मिलकर बकरा खाने का मन बनाया तथा गाँव के एक आदिवासी गरीब परिवार जो कि बकरा पालकर अपने जीवन यापन करते हैं उनके यहाँ से इन पंच-सरपंच ने लगभग 18 हजार रुपये में एक  बकरा उधारी में ले गए और कुछ ही दिन में बकरा मालिक को रूपये देने की बात कही  | पंच-सरपंच ने सब मिलकर छेर-छेरा त्यौहार के दिन धूमधाम से बकरा पार्टी मनाये और बकरे का मांस अपने - अपने घर भी ले गए | आज उस बकरे को बेचे 4 माह बीत गया लेकिन बकरा मालिक को उसका पैसे अभी तक नहीं मिला | बकरा मालिक उस पैसे के लिए कभी सरपंच के पास तो कभी पंचों के चक्कर लगा रहा है | बकरा मालिक को देखते ही पंच-सरपंच मुहं छिपा कर भाग रहे हैं | और आजतक उसका बकरे का पैसा नहीं मिला | अब बकरा मालिक पंच-सरपंच के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की तैयारी में है | शिकायत के बाद होगी पुरी खुलासा |

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement