एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
महासमुंद : जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लिया जाना है। प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग ने बताया कि उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार कक्षा 7वीं एवं कक्षा 11वीं (सीबीएसई पाठ्यक्रम, अंग्रेजी माध्यम) में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 7वीं में बालक वर्ग के लिए 1 सीट तथा कक्षा 11वीं में बालक वर्ग के लिए कुल 7 सीटें रिक्त हैं।
इच्छुक विद्यार्थी 01 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग ही निर्धारित किया गया है। प्रवेश पूर्णतः चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Social Plugin