Ad Code

IPL 2026 : रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, 13 मई को शाहरुख खान के आने की चर्चा


IPL 2026 : रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मैच, 13 मई को शाहरुख खान के आने की चर्चा

IPL 2026 के दूसरे फेज में रायपुर को दो बड़े मैच मिले हैं। 10 मई को RCB vs MI और 13 मई को RCB vs KKR होगा। मैच में शाहरुख खान के आने की चर्चा से फैन्स उत्साहित हैं | 

रायपुर : IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी होते ही रायपुर में क्रिकेट का उत्साह बढ़ गया है। शेड्यूल के मुताबिक 10 और 13 मई को रायपुर के शहीद वीरनारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के साथ शहर में हाई-प्रोफाइल मूवमेंट की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।



शाहरुख खान के आने की संभावना
13 मई को रायपुर में होने वाले KKR मैच को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आ रही है। माना जा रहा है कि KKR के मुकाबले को देखने अभिनेता शाहरुख खान पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इस चर्चा से   फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है ।


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement