Ad Code

Mahasamund : बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर , विभिन्न निजी क्षेत्रों में 228 पदों की 19 जून को होगी भर्ती




बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर - विभिन्न निजी क्षेत्रों में 228 पदों की 19 जून को होगी भर्ती 

महासमुन्द : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा जिले के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 19 जून 2025 को लाइवलीहुड कॉलेज, बरोडा महासमुंद में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रूद्र इंटरप्राइजेज रायपुर द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन के 50 पद, स्मार्ट मीटर ऑपरेटर के 50 पद, एल्यूमीनियम विंडो स्टालर के 10 पद, एल्यूमीनियम विंडो असेम्बलर के 10 पद पर 12वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12 हजार 600 से 18 हजार के मासिक वेतन पर रायपुर, धमतरी के लिए की जाएगी। 

इसी प्रकार जीएमएमआर सोलर प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर के 20 पद एवं एस फील्ड ऑफिसर के 10 पद पर 12वीं पास उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 15 से 20 हजार के मासिक वेतन पर महासमुंद जिले के लिए की जाएगी। 

इसी प्रकार हिटैच कैश मैनेजमेंट रायपुर द्वारा एटीएम ऑपरेटर के 52 पद एवं ड्राइवर के 26 पद पर 8 वीं एवं 12 पास आवेदकों की भर्ती 11800 से 12300 के मासिक वेतन पर की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement