Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisagarh : मछुआरों के जाल में फंसी 65 किलो की मछली, देखने के लिए लगी लोगों की भीड





Chhattisgarh : मछुआरों के जाल में फंसी 65 किलो की मछली,  देखने के लिए लगी लोगों की भीड 

कवर्धा :  सोमवार को सुबह के समय मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने सरोदा जलाशय में जाल डाला था । जब मछुवारों के द्वारा जाल निकालते समय 65 किलो की विशाल मछली मिली, जो लोगों के कौतूहल का विषय बन गई है। अचानक जाल भारी हो गया और मछुआरे को लगा कि कोई बड़ा पत्थर या भारी वस्तु जाल में फंस गई है। जब उन्होंने जाल खींचने की कोशिश की, तो वह असफल रहे।

इसके बाद अन्य मछुआरों को बुलाया गया और तीन साथियों की मदद से जाल बाहर निकाला गया। बाहर निकालते ही मछुआरों ने देखा कि उसमें 6 फीट लंबी और 65 किलो वजनी विशाल मछली फंसी हुई थी। मछुआरा समिति के सदस्य हीरालाल मल्लाह, सुखदेवराम मल्लाह, और राजेंद्र मल्लाह ने इस विशाल मछली को पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई।

विशेषज्ञ ने बताया कि यह ब्लैक कार्प प्रजाति की मछली है, जिसका शरीर फ्यूसीफॉर्म होता है। वे गहरे भूरे, भूरे या नीले काले रंग के दिखाई देते हैं और उनके पंख गहरे रंग के होते हैं।

सरोदा जलाशय कबीरधाम जिले की मध्यम सिंचाई परियोजना का हिस्सा है। जलाशय का उपयोग मछली पालन के लिए किया जाता है। यहां की तीन प्रमुख मछुआरा समितियां- नेताजी मछुआरा समिति, श्रीराम मछुआ सहकारी समिति, और केंवट मछुआरा समिति को यह जलाशय पट्टे पर दिया गया है। मछली पालन विभाग के अनुसार जलाशय स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा केंद्र बन चुका है।



सरोदा जलाशय बना चर्चा का केंद्र
सरोदा जलाशय में सोमवार को 65 किलो की मछली जाल में फंसने पर चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें इस जलाशय में फरवरी 2021 में भी 80 किलो की मछली मिली थी । पकड़ी गई मछली को स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए ले जाया गया जहां पर देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड जमा हो गई ।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement