Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में तापमान में हो रही है बढ़ोतरी , इन क्षेत्रों में कल हल्की बारिश के आसार

 


Credit naidunia

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, इन क्षेत्रों में कल हल्की बारिश के आसार

प्रदेश में नम हवाओं का आना काफी कम हो गया है, इसके साथ ही अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है, तीन दिनों में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा।

रायपुर :  प्रदेश में नम हवाओं का आना काफी कम हो गया है,इसके साथ ही अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है, तीन दिनों में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा। हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने व हल्की बारिश के भी आसार बने हुए है।

तापमान में बढ़ोतरी से अब उमस में बढ़ोतरी हो रही है और दोपहर की धूप चुभने लगी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बसे कम तापमान सोनहत(कोरिया) में 13.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब आने वाले दिन थोड़े तपाने वाले ही रहेंगे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किमी ऊंचाई पर 56 डिग्री पूर्व व 32 डिग्री उत्तर में स्थित है।प्रदेश में बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा,कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement