Ad Code

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ क्राइम न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या , बाइक सवारों ने की तबाडतोड फायरिंग



प्रतिकात्मक तस्वीर 
Credit bhaskar  

कांकेर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या : पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष थे असीम राय, बाइक सवारों ने की फायरिंग

कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर शाम करीब 8 बजे अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग पखांजूर के पुराना बाजार में हुई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रविवार रात 8 बजे असीम राय रोजाना की तरह पखांजूर थाना से महज कुछ दूर पहले स्कूटी से गढ़चिरौली मार्ग तिराहे से गुजर रहे थे, जहां रविवार को छोटा बाजार लगता है। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात हमलावर बाइक से आए और फायरिंग कर दी।

आईजी बोले- मामले की जांच की जा रही
वहीं पखांजूर में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग
पखांजूर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है। 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी है। बीजेपी के पक्ष में 11 पार्षद हैं।

कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले किसी ने टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया है। बीजेपी के 8 पार्षद जीते थे और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते थे, जिसमें से अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बना लिया था।

8 साल पहले भी आपसी रंजिश में हुआ था हमला
बताया जा रहा है असीम राय पर 8 साल पहले भी आपसी रंजिश में हमला किया गया था। वहीं अभी पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है।

9 महीने में 9 नेताओं की हत्या
9 महीने में 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है। हालांकि अभी असीम राय की हत्या आपसी रंजिश में हुई या नक्सलियों ने की यह साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले 8 नेताओं की नक्सलियों ने हत्या की थी। इनमें 3 नारायणपुर जिले से ही थे। 10 फरवरी को नारायणपुर के ही बीजेपी उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की गई थी।

एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया।

नक्सली हमले में मारे गये भाजपा नेता -
1. नीलकंठ ककेम, मण्डल प्रमुख, आवापल्ली, बीजापुर, हत्या 5 फरवरी 2023 
2. सागर साहू, भाजपा उपाध्यक्ष , नारायणपुर, हत्या 10 फरवरी 2023 
3. रामधर अलामी, भाजपा नेता , दंतेवाडा, हत्या 11 फरवरी 2023 
4. रामजी डोडी, भाजपा नेता , नारायणपुर, हत्या 23 मार्च 2023
5. अर्जुन काका, ST मोर्चा के जिला प्रमुख, बीजापुर, हत्या 21 जून 2023
6. बिरझू तारम, भाजपा कार्यकर्ता, मोहला-मानपुर, हत्या 20 अक्टुबर 2023
7. रतन दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नारायणपुर, हत्या 4 नवम्बर 2023 


Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement