Ad Code

Responsive Advertisement

एसआई भर्ती नियुक्ति आदेश जारी करने 120 कि.मी. पैदल तिरंगा यात्रा, बिलासपुर से 200 कैंडिडेट्स पहुंचेंगे रायपुर, CM विष्णुदेव साय से करेंगे मांग

 

प्रतिकात्मक तस्वीर

Credit bhaskar 

SI नियुक्ति आदेश जारी करने 120 KM पैदल तिरंगा यात्रा : बिलासपुर से 200 कैंडिडेट्स पहुंचेंगे रायपुर, CM विष्णुदेव साय से करेंगे मांग

बिलासपुर में एसआई भर्ती नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग को लेकर रविवार को कैंडिडेट्स बिलासपुर से रायपुर पैदल तिरंगा यात्रा पर निकले। 120 किलोमीटर पैदल चलकर रायपुर पहुंचेंगे। प्रतियोगियों ने बताया कि प्रदेश भर के 1300 उम्मीदवार चयनित हो चुके हैं। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें नियुक्ति आदेश नहीं दिया गया। अब मुख्यमंत्री से मिलकर नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग करेंगे।

कैंडिडेट्स के मुताबिक पिछले 6 साल से एसआई भर्ती प्रक्रिया अटकी है। साल 2018 में एसआई, प्लाटून कमांडर सहित 975 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। कई चरणों में भर्ती के लिए एग्जाम लिए गए, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा, एंट्रेस एग्जाम और मुख्य परीक्षा मई 2023 में आयोजित की गई। जिसके बाद सितंबर में साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की गई थी। लेकिन नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया।

हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से अनुमति लेने दिया था आदेश
नियुक्ति आदेश जारी नहीं होने से परेशान होकर चयनित उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें बताया था कि भर्ती की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है और मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। नियुक्ति और पोस्टिंग आदेश जारी करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया।

हस्तक्षेपकर्ता प्रतियोगियों की तरफ से उनके वकील ने अर्जेंट हियरिंग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य शासन को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर नियुक्ति आदेश जारी किया था। बता दें कि, नियुक्ति आदेश जारी होने से पहले ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई थी, जिसके कारण आदेश जारी नहीं किया गया था।

सीएम से करेंगे नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग
प्रतियोगियों ने बताया कि 6 साल पहले प्रतियोगियों ने एसआई बनने के लिए तैयारी शुरू की थी। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। फिर भी छह साल से मामला लटका हुआ है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement