Ad Code

Responsive Advertisement

महासमुंद : अवैध रूप से शराब बनाने वाले 7 ठिकानों पर महिलाओं ने की छापेमारी, भारी मात्रा में महुआ शराब और पाश जब्त




महासमुंद :  बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम सुनसुनिया की महिलाओं ने अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वालों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान महिलाओं को शराब बनाने में उपयोग में लाये जाने वाले बर्तन एवं सामाग्री तथा महुआ पास भी मिले हैं। महिलाओं ने उक्त सभी सामग्री को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

सुनसुनिया गांव की महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन घरेलू विवाद और परिवार में लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। इससे परेशान होकर शनिवार को गांव की सभी महिला एकजुट हो गईं। अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वाले 7 ठिकानों पर छापेमारी की।

सामाग्रीयों को पुलिस ने किया जब्त 
छापे के दौरान महिलाओं ने शराब बनाने क उपयोग में लाएं जाने वाले बर्तन, ड्रम, महुआ पास समेत कई सामग्रीयों को जब्ती की। गांव के बीच रंगमंच पर एकत्रित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है।

अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिलती रहती है
बागबाहरा थाना प्रभारी मुकेश साहू ने बताया कि, शराब से सबसे ज्यादा महिलाएं पीड़ित हैं। इसे महिलाओं के सहयोग से ही रोका जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की शिकायतें आये दिन मिलती रहती हैं।

अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ होगी मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि जब कभी कार्रवाई करने टीम जाती है, तो सभी मौके से भाग निकलते हैं। गांव में महुआ शराब का अवैध कारोबार को रोकने के लिए गांव वालों को ही पहल करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस महिलाओं के बताए अनुसार ही अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है।

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement