Ad Code

Responsive Advertisement

CG Election 2023 बसना : सडक नहीं तो वोट नहीं , ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार



News Credit By bhaskar 

महासमुंद की 4 सीटों पर 70.07% मतदान :सीतापुर में नहीं पड़े एक भी वोट, ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे


महासमुंद जिले की चारों विधानसभा खल्लारी, सरायपाली, बसना और महासमुंद में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। जिले में 5 बजे तक 70.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। बसना के सीतापुर में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर वोट नहीं डाला।


बसना विधानसभा के ग्राम पंचायत सपोस के मतदान केंद्र पर एक अलग नजारा दिखा। यहां स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों ने वोट देने आए महिला-पुरुषों का आरती और तिलक लगाकर स्वागत किया। इस व्यवस्था से ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे और मतदान करने के लिए उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। आदर्श मतदान केंद्रों को बुनियादी सुविधाओं के साथ आकर्षक ढंग से सजाया गया है।


विधानसभा9 बजे तक % वोटिंग11 बजे तक1 बजे तक3 बजे तक5 बजे तक
सरायपाली6.2621.8342.4861.5971.12
बसना6.4620.1841.5264.2470.30
खल्लारी6.202442.4763.1070.69
महासमुंद5.4021.9442.1459.5768.16


दो जगह पर EVM हुआ था खराब

महासमुंद विधानसभा के ग्राम पंचायत मचेबा के शासकीय प्राथमिक शाला स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 246 में EVM खराब हुआ था। आधे घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। वहीं पिटियाझर प्राथमिक शाला मतदान केन्द्र में भी मशीन फेल हो गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद मतदाताओं ने मतदान किया।


प्रशासन की समझाइश पर ग्रामीणों ने किया मतदान

महासमुंद के ग्राम मुड़ियाडीह में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था। ज़िला प्रशासन ने समझाइश दी, तब सहमति बनते ही गांव में मतदान हुआ।


सीतापुर में नहीं पड़े एक भी वोट

बसना विधानसभा के सीतापुर के ग्रामीणों ने रोड नहीं, तो वोट नहीं का नारा लगाकर चुनाव का बहिष्कार किया। मतदान केन्द्र 144 में एक भी वोट नहीं पड़े। ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसलिए आक्रोशित हैं। सीतापुर में कुल 744 मतदाता है। इनमें 355 पुरुष और 389 महिला मतदाता हैं। हालांकि अधिकारियों ने मतदाताओं को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं माने।


विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने वोट किया

पिथौरा, बसना, बागबाहरा और महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने वोट किया। जिले के 75 ग्रामों में कुल 895 कमार जनजाति के लोग रहते हैं। जिनकी जनसंख्या 3240 है। ग्राम सिर्री, सोरिद, गुलझर, खट्टी, कलमीददर के कमार मतदाता खेत और जंगल में रहकर काम करते हैं। लेकिन इस लोकतंत्र के महापर्व में वे भी भागीदारी निभाने मतदान केन्द्र पहुंचे।

जिले में कुल 53 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 1079 मतदान केंद्र बनाए गए थे। टोटल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 55 हजार 503 है। जिसमें पुरुष 421769, महिला 433714 और तृतीय लिंग मतदाता 20 है। वहीं महासमुंद विधानसभा से 20, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 15, सरायपाली विधानसभा से 8 और बसना विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।


विधानसभावार पोलिंग बूथ की संख्या

  • सरायापाली विधानसभा में बूथ संख्या 270 और संवेदनशील बूथ 31
  • बसना में बूथ संख्या 286 और संवेदनशील बूथ 35
  • खल्लारी में बूथ संख्या 277, संवेदनशील- बूथ 17
  • महासमुंद में बूथ संख्या 246, संवेदनशील - बूथ 38
  • सामान्य मतदान केन्द्र की संख्या 958
  • सेक्टर अधिकारियों की संख्या 99
  • मतदान के लिए 12295 कर्मचारी तैनात हैं।

जिला : महासमुंद

विधानसभा सीट : बसना

2023 में कुल मतदाता

224450

पुरुष मतदाता

110520

महिला मतदाता

113927

थर्ड जेंडर

3

2018 में कुल मतदाता

204420

पुरुष मतदाता

101343

महिला मतदाता

103074

थर्ड जेंडर

3

2018 में मतदान

85.85

जिला : महासमुंद

विधानसभा सीट : खल्लारी

2023 में कुल मतदाता

217106

पुरुष मतदाता

106780

महिला मतदाता

110318

थर्ड जेंडर

8

2018 में कुल मतदाता

199188

पुरुष मतदाता

98559

महिला मतदाता

100621

थर्ड जेंडर

8

2018 में मतदान

83.27

जिला : महासमुंद

विधानसभा सीट : महासमुंद

2023 में कुल मतदाता

208358

पुरुष मतदाता

101868

महिला मतदाता

106481

थर्ड जेंडर

9

2018 में कुल मतदाता

191035

पुरुष मतदाता

93441

महिला मतदाता

97586

थर्ड जेंडर

8

2018 में मतदान

81.03

जिला : महासमुंद

विधानसभा सीट : सरायपाली

2023 में कुल मतदाता

204439

पुरुष मतदाता

102133

महिला मतदाता

102306

थर्ड जेंडर

0

2018 में कुल मतदाता

190695

पुरुष मतदाता

95882

महिला मतदाता

94811

थर्ड जेंडर

2

2018 में मतदान

83.07

महासमुंद विधानसभा से 20 प्रत्याशी

क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
1.डॉ. रश्मि चंद्राकरकांग्रेस
2.योगेश्वर राजू सिन्हाभारतीय जनता पार्टी
3.अशवंत तुषार साहूजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4.संजय कुमार यादवआम आदमी पार्टी
5.भुनेश्वरी सतनामीजनता कांग्रेस
6.डेजी रानी नेतामगोड़वाना गणतंत्र पार्टी
7.राम शरण टंडनपिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड
8.अशोक कश्यपछत्तीसगढ़ी समाज पार्टी
9.रंजीत चंद्राकरभारतीय शक्ति चेतना पार्टी
10.पंकज साहूस्वाभिमान पार्टी
11.गणेश राम ध्रुवनिर्दलीय
12.चंचल वाणीराष्ट्रीय जनसभा पार्टी
13.जागेश्वर (जुगनु) चंद्राकरनिर्दलीय
14.जय कोसरियानिर्दलीय
15.किरण पवन धृतलहरेनिर्दलीय
16.हर्मेन्द्र कुमार जांगड़ेनिर्दलीय
17.गंगुराम ठाकुरनिर्दलीय
18.चंद्र प्रकाश ढीढीसर्व आदि दल
19.योगेश कुमार ठाकुरनिर्दलीय
20.बृजलाल ठाकुरनिर्दलीय

खल्लारी विधानसभा से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
1.अलका चंद्राकरबीजेपी
2.द्वारिकाधीश यादवकांग्रेस
3.रेखराम बाघजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4.नीलम ध्रुवआम आदमी पार्टी
5.प्रेमलाल मलिकजनता कांग्रेस
6.गेंद लाल डडसेनाजोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
7.बुधयारिन साहूराईट टू रिकाल पार्टी
8.नैनसिंग ठाकुरभारतीय चेतना शक्ति पार्टी
9.याकुबखान पाशानेशनल यूथ पार्टी
10.सुफल साहूबहुजन समाज पार्टी
11.साखाराम बरिहानिर्दलीय
12.ईश्वर मारकंडेनिर्दलीय
13.चम्पालाल पटेलनिर्दलीय
14.सुखनदंन देशकरनिर्दलीय
15.संतोष कुमार बंजारेनिर्दलीय

बसना विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी

क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
1.सम्पत अग्रवालभारतीय जनता पार्टी
2.देवेन्द्र बहादुर सिंहकांग्रेस
3.डॉ. अनामिका पालजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4.रामेश्वर चौहानआजाद जनता पार्टी
5.सदानंद साहूभारतीय शक्ति चेतना पार्टी
6.जगदीश सिदारहमर राज पार्टी
7.सुनील कुमार सोनवानीजनता कांग्रेस
8.अजय रात्रेगोड़वाना गणतंत्र पार्टी
9.अरविंद प्रधाननिर्दलीय
10.प्रहलाद बरिहानिर्दलीय

सरायपाली विधानसभा से 8 प्रत्याशी

क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
1.सरला कोसरियाभारतीय जनता पार्टी
2.चातुरी नंदकांग्रेस
3.किस्मत लाल नंदजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
4.जयनारायण किशोरबहुजन समाज पार्टी
5.बिरीतिया चौहानहमर राज पार्टी
6.सरिता चौहानजनता कांग्रेस
7.ममता मधुकरबली राजा पार्टी
8.अजीत (डोलचंद) चौहाननिर्दलीय


Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement