Ad Code

महासमुंद : धान खरीदी की शुरुआत, किसानों के चेहरे पर झलक रहे हैं मुस्कान , पहले दिन 1135 किसानों ने बेचा धान, 48 केंद्रों पर नहीं हुआ बोहनी



पहले दिन सबसे अधिक बागबाहरा से 403 किसानो ने बेचा धान, सबसे कम बसना से 82 किसान

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2023-24 : छत्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। अगले साल 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी की गई थी। जानकारी के मुताबिक, धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। छत्तीसगढ़ में कल स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे। वहीं छत्तीसगढ में धान खरीदी शुरू हो गई है। स्थापना दिवस के साथ ही धान खरीदी के अवसर पर किसानों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही है। 

रूपानंद सोई 94242 - 43631

महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो गई है। पहले दिन जिले के 48 उपार्जन केन्द्रों में बोहनी ही नहीं हो पाई। इन केंद्रों के लिए किसी भी किसान ने टोकन नहीं कटावाया था। इसका प्रमुख कारण धान अच्छे से नहीं पके होने के कारण धान अभी धान की कटाई नहीं हो पा रही है । वहीं खेतों में अभी भी नमी है ।

महासमुंद जिले में 182 धान उपार्जन केन्द्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु विकासखण्ड महासमुंद में 37, बागबाहरा में 32, पिथौरा में 44, बसना में 36 व सरायपाली विकासखण्ड में 33 धान उपार्जन केन्द्र स्थापित है। महासमुंद जिले में पहले ही दिन 134 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत हो गई। इस बार जिले में 99 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। वहीं कुल पंजीकृत किसान 1 लाख 58 हजार 756 हैं।


इस साल धान खरीदी 15 नवंबर से ही रफ्तार पकड़ेगी। पहले दिन जिले के 134 उपार्जन केंद्रों में किसानों ने 40,874 क्विंटल धान बेचा। इसमें पिथौरा ब्लॉक से 155 किसान, बसना से 82, बागबाहरा 403, महासमुंद 226 व सरायपाली से 269 किसानों ने धान बेचा। वहीं 48 केंद्रों के लिए किसी भी किसान ने टोकन नहीं कटाया था इसलिए वहां खरीदी की शुरुआत नहीं हो पाई। पुराने तरीके से ही खरीदी इस साल बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होनी थी, लेकिन किसी भी केंद्र में मशीन नहीं पहुंचने के कारण पुराने तरीके से ही खरीदी की शुरुआत की गई। इस बार आने वाले दिनों में धान की बम्फर आवक की उम्मीद है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement