Ad Code

Responsive Advertisement

Navratri 2023 : माता बंजारी इस बार श्रद्धालुओं को नए दरबार में देंगी दर्शन , 10 हजार जलेंगे जोत

 

Images Credit by Social Media



Navratri 2023 : बीरगांव रावांभाटा की माता बंजारी इस बार 15 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं को नए दरबार में दर्शन देंगी। कई वर्षों बाद गर्भगृह के पुराने स्वरूप को बदला जा रहा है। नवरात्र से पहले बंजारी माता के गर्भगृह का सुंदरीकरण कार्य पुरा हो जायेगा । इस बार मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आनलाइन दान करने की व्यवस्था की गई है। दान पेटी में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके दान राशि दी जा सकती है।


रायपुर Navratri 2023 : आपको बता दें 15 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र में बीरगांव रावांभाटा की माता बंजारी इस बार श्रद्धालुओं को नए दरबार में दर्शन देंगी। पिछले तीन माह से उनके गर्भगृह का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। दो दिनों के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर के पीछे दुकानों के लिए पंडाल लगाए जा रहे हैं। यहां से श्रद्धालु पूजा सहित अन्य सामान खरीद पाएंगे। मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों का कहना है कि कई वर्षों बाद गर्भगृह के पुराने स्वरूप को बदला जा रहा है। यहां माता के अलावा गणेश, हनुमान जी सहित अन्य भगवान विराजित हैं।

नवरात्र में 10 हजार जलेंगे जोत 
मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम प्रसाद चौबे ने बताया कि इस बार नवरात्र पर बंजारी माता मंदिर में लगभग 10 हजार मनोकामना जोत प्रज्ज्वलित की जाएंगी। साथ ही अन्य राज्यों और विदेश के श्रद्धालु भी अपने परिवार, रिश्तेदारों , मित्रों  के सहयोग बंजारी माता मंदिर में जोत जलवाते हैं। 

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement