Ad Code

CG Election 2023: कांग्रेस के 25 सीटों पर कई दावेदार, 65 सीटों पर प्रत्याशियों के सिंगल नाम तय, नवरात्रि में पहली सूची होगा जारी

 



CG Election 2023 : कांग्रेस के 25 सीटों पर कई दावेदार, 65 सीटों पर प्रत्याशियों के सिंगल नाम तय, नवरात्रि में पहली सूची होगा जारी 25 सीटों पर नामों को लेकर देर रात तक चलता रहा मंथन, केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी सूची, समिति की अनुमति के बाद ही प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मुहर ।

90 सीटों में से 65 पर सिंगल नाम तय

नामों की सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी

नवरात्रि में कांग्रेस की पहली सूची होगी जारी

रायपुर : 90 सीटों में से 65 सीटों पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने सिंगल नाम तय कर दिए हैं। रायपुर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में चार घंटे तक नामों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में 90 सीटों में से 65 पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। अन्य एक से अधिक नाम वाली 25 सीटों को लेकर देर रात तक बैठक जारी रही।

जिन सीटों पर  प्रत्याशियों का नाम तय हो चुका है, उसकी सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की अनुमति के बाद नामों पर मुहर लगेगी। पितृ पक्ष व 15 अक्टूबर के बाद नवरात्रि में कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 60 से अधिक सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए गए हैं। एक से अधिक नाम वाली सीटों पर कोर ग्रुप की बैठक में भी निर्णय लिया जाएगा।

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के अनुसार ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों का नाम  तय हो गया है। अजय माकन, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहसचिव चंदन यादव, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सह प्रभारी विजय जांगिड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा व पार्टी के वरिष्ठ नेता डा चरणदास महंत बैठक में उपस्थित थे ।

25 विधानसभा सीटों पर अनेक दावेदार
छत्तीसगढ के शहरी, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र की 25 सीटों पर असहमति की स्थिति बनी हुई है। यहां एक सीट पर अनेक दावेदारों के नाम सामने रखे गए। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी अपनी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसका मिलान स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रस्तुत नामों के साथ हुआ। 25 सीटों में कुछ ऐसी हाईप्रोफाइल सीटें भी हैं, जहां वर्तमान में कई कद्दावर नेताओं की टिकट संकट में है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement