Ad Code

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा


रूपानंद सोई  94242 - 43631

जन्मदिन की खुशी में मुख्यमंत्री के लिए बनाया डेढ़ सौ फीट लंबा केक, मुख्यमंत्री ने केक की थीम के लिए केक निर्माताओं की प्रशंसा की

65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए तैयार किया स्पेशल केक

केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के तस्वीरों की लगाई गई मिनी स्टैंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा। यह केक उनके जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ लंबा फीट केक तैयार किया। केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे। 

उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया। केक की खास बात यह थी कि इस लंबे केक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री की किसान हितैषी योजनाओं से लेकर हर वर्ग के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं तक सभी प्रमुख योजनाओं को समेटने की कोशिश इसमें की गई। 

मुख्यमंत्री ने केक काटने के पश्चात केक बनाने वाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने जनहित में चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखा दिया है। इस तरह से अनूठे तरीके से आपने केक बनाकर मेरे जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया।

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement