Ad Code

महासमुंद : प्रशिक्षण के लिए युवा करा सकते है निःशुल्क पंजीयन



महासमुंद : जिले के युवाओं के लिए विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित होगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री संजीव प्रकाश ने बताया कि युवकों के लिए 30 दिवसीय मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण 20 मार्च से, कम्प्यूटर डी.टी.पी. (फोटोकॉपी, वीडियोग्राफी एवं एडिटिंग) का 45 दिवसीय प्रशिक्षण 27 मार्च से, सी.सी.टी.वी. कैमरा इंस्टॉलेशन का 13 दिवसीय प्रशिक्षण एवं इलेक्ट्रिशियन का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 25 अप्रैल से तथा युवतियों के लिए सिलाई का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 15 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। जो प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे संस्थान में पहुंचकर अपना पंजीयन निःशुल्क करा सकते हैं। प्रशिक्षण पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की तीन फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर +91-93402-81974 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement