Ad Code

ईंट भट्ठा में 5 श्रमिकों की दर्दनाक मौत ,एक श्रमिक की हालत गंभीर



महासमुंद (झोल्टूराम)  बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी शवों को इस वक्त पी एम के लिए रखा गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। घायल एक श्रमिक की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बसना  थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है।

ग्रामीण सूत्रों और पुलिस के अनुसार माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई कुंज बिहारी पांड़े का ईंट भट्ठा है। उन्होंने श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिया था। 

जहां 6 श्रमिक - गंगा राम बिसी, दशरथ बिसी, मनोहर बिसी, सोनाचंद भोई ,  वरुण बरिहा, जनक राम बरिहा काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सभी श्रमिक भट्ठे के ऊपर ही सो गए थे। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं गांंव में मातम छा गया है । आगे की कार्यवाही बसना पुलिस कर रही है ।     



Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement