Ad Code

Responsive Advertisement

PM -किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 31 दिसंबर से पहले करना होगा ये काम, पढें पूरी खबर


दिल्ली : PM Kisan Yojna प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है। किसानों को 31 दिसंबर तक अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन (e-Kyc) कराना होगा। राज्य के नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी कृषकों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य किया गया है ताकि उन्हें योजना के तहत सभी लाभ सुचारू रूप से मिल सके। 

13वीं किस्त पर पड़ेगा असर
मेघराज सिंह रतनू ने कहा कि ई-केवाईसी वेरिफिकेशन न होने पर लाभार्थी किसानों को आगामी किस्त रोकी जा सकती है। रतनू ने बताया कि इसके लिए लाभार्थी किसानों को ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कराना होगा। सभी ई-मित्र केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है। किसानों को इस योजना में आगामी किस्त का लाभ ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा।

किसानों को मिलती है 6 हजार रुपये सालाना
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। किसानों को ये राशि 2-2 हजार रुपये की किस्त में साल में तीन बार में मिलती है। अब तक किसानों को 12 किस्त की रकम मिल चुकी है। अब 13 वीं किस्त का पैसा आने वाला है।
                                                                                                 (News Credit by janta se rishta)



Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement