भाग - 3
पिथौरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत झगरेनडीह पर एक नजर , 98 लाख रू का स्वीकृत विकास कार्य , पढें पूरी खबर
पंचायती राज ग्रामीण स्तर पर सरकार है जो ग्रामीणों की सभी जरूरतों का ध्यान रखती है।
रूपानंद सोई 94242 - 43631
सरकारी योजनाओं के नाम पर शासन से आने वाली धन राशि को हजम करने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है । जबकि जिले के आलाधिकारी सिर्फ दफ्तरों में बैठकर योजनाओं को पूर्ण होने की कहानी गढने में लगे रहते हैं । भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट आने के बाद उनका काम हस्ताक्षर कर अग्रसारित करना ही रह गया है । विकास कार्यों का मौके पर जाकर देखने तक की फुर्सत नहीं है। जिसका फायदा उठाकर ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर शासकीय धन का बंदर बांट कर लिया जाता है । पोल खुलती है जब कोई समाज सेवक अथक मेहनत के बाद हकिकत का पता करता है ।
आइये हम आपको आसानी से घर बैठे पंचायत के हो रहे विकास कार्यो की पुरी जानकारी मुहैया करा रहें हैं । दी गई जानकारी अनुसार अगर आपके पंचायत में कार्य नहीं हो रहे है तो शासन से आप जांच पडताल करा सकते हैं । इस संबंध में आप और अधिक जानकारी चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
झोल्टूराम डॉट कॉम एक मुहीम चला रहा है जिसमें ग्राम पंचायत में किये जा रहे विकास कार्य एवं शासन द्वारा जारी राशि की पुरी जानकारी आपको दी जायेगी । हमारा उद्देश्य केवल सही जानकारी आप तक पहूंचाना है ताकी पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके, हमारे द्वारा आपके साथ साझा की गई उक्त जानकारी भारत सरकार के पंचायती राज वेबसाइट से ली गई है ।
गांधी जी का कहना था कि आजादी का अर्थ व्यक्तियों की आजादी होनी चाहिए, हर गांव में अपना प्रजातंत्र हो उनके पास पूरी सत्ता और ताकत हो। यह तभी संभव होगा जब हर गाँव अपने पैरों पर खड़ा हो, अपनी जरूरतों का आकलन एवं अपनी सत्ता का संचालन स्वयं करे। यह एक ऐसे समाज की संकल्पना है, जो पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो। तभी देश में सच्चे अर्थों में ग्राम स्वराज शब्द सार्थक होगा।
लेकिन इस सबके लिए जरूरी है जमीनी स्तर पर एक बेहतर योजना का निर्माण किया जाए, जिसमें आम लोगों की भी भागीदारी हो ।
पिथौरा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत झगरेनडीह के सरपंच श्री नेमीचंद प्रधान के अबतक के कार्यकाल में वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में स्वीकृत कार्य एवं शासन द्वारा जारी राशि की वर्षवार जानकारी निम्नानुसार है :--
वर्ष 2020 -21
कार्य योजना राशि
1. सटाप डेम मनरेगा - 5 लाख रू.
2. तालाब गहरीकरण मनरेगा 5 लाख रू.
3. नाली निर्माण मनरेगा- 4 लाख रू.
4. वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मनरेगा - 5 लाख रू.
5. डबरी निर्माण मनरेगा - 5 लाख रू.
6. सडक मरम्मत मनरेगा - 4 लाख 6 हजार 2 सौ 19 रू.
7. पेयेजल व्यवस्था 15 वें वित्त- 4 लाख रू.
8. बोर खनन 15 वें वित्त - 2 लाख 30 हजार रू.
9.पेयेजल व्यवस्था 15 वें वीत्त - 87 हजार रू.
10. सामाजिक सूरक्षा पेंशन 2 लाख 80 हजार 8 सौ रू.
11. मुरमीकरण कार्य 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
12. सामुदायिक शौचालय 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
13. आकस्मिक व्यय 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
14. मास्क क्रय 15 वें वित्त - 43 हजार 80 रू.
15. सी सी रोड 15 वें वित्त - 4 लाख 30 हजार 3 सौ 77 रू.
16. मुक्तिधाम निर्माण 15वें वित्त - 2 लाख रू.
17. आहता निर्माण 15वें वित्त - 1 लाख रू.
18. नाली निर्माण 15 वें वित्त - 1 लाख 30 हजार 3 सौ 77 रू.
19. नाली निर्माण 15 वें वित्त - 50 हजार रू.
वर्ष 2021-22
1. नाली निर्माण 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
2. सफाई कार्य 15 वें वित्त - 79 हजार 3 सौ 24 रू.
3. पेयेजल व्यवस्था 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
4. बोर खनन 15 वें वित्त - 79 हजार 3 सौ 24 रू.
5. सी.सी रोड 15 वें वित्त - 2 लाख रू.
6. मुरमीकरण 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
7. तालाब गहरीकरण मनरेगा - 6 लाख 93 हजार 5 सौ 8 रू.
8. राष्ट्रीय पर्व ONW Fund - 10 हजार 2 सौ 82 रू.
9. स्कूल भवन 15 वें वित्त - 58 हजार 6 सौ 48 रू.
वर्ष 2022-23
1. बोर खनन 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
2. पेयेजल व्यवस्था 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
3. सफाई कार्य 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
4. नाली मरम्मत 15 वें वित्त - 1 लाख 15 हजार 1 सौ 85 रू.
5. आहता मरम्मत 15 वें वित्त - 1 लाख 86 हजार 910 रू.
6. स्ट्रीट्री लाईट 15 वें वित्त - 1 लाख रू.
7. महिला समुह गठन NRLM - 50 हजार रू.
8. वृक्षारोपण ONW Fund - 10 हजार रू.
9. सोख्ता निर्माण SBM - 2 लाख 10 हजार रू.
10. तेल एवं ग्रीस कक्ष निर्माण SBM - 1 लाख 20 हजार रु.
11. खेती हेतु NRLM - 7 लाख रू.
12. पशुपलन NRLM - 6 लाख रू
13. सुक्ष्म उद्योग NRLM - 5 लाख रू
-----------------------------------------------------
अबतक की कूल राशि 98 लाख, 36 हजार, 5 सौ 15 रू.
बने रहीए हमारे साथ अगले भाग में पिथौरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत
रिखादादर की इसी तरह की देंगे पूरी जानकारी
Social Plugin