मंत्री श्री सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, स्वास्थ्य विभाग,
जी.एस.टी. विभाग पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे
रूपानंद सोई 94242 - 43631
DPR CG पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रविवार 29 मई को शाम 4.30 बजे जिला मुख्यालय महासमुंद स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से भेंट तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सोमवार 30 मई को प्रातः 10 बजे सर्किट हाऊस महासमुंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। इसके पश्चात वे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद की समीक्षा करेंगे।
मंत्री श्री सिंहदेव दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा,
दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक जी.एस.टी. विभाग की समीक्षा
एवं दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
इसके उपरांत वे शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से जिला बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

Social Plugin