Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisgarh : होंडा सिटी कार से आए चोरों ने चार बकरियाें को कर दिया पार, मालिक ने की थाने में शिकायत



(News Credit by Janta se rishta)

Chhattisgarh : बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र में होंडा सिटी कार से आए चोरों ने चार बकरियाें को पार कर दिया। पास में खड़ा युवक चोरों की हरकतों को देख रहा था। जब तक उसकी समझ में आता तब तक युवक कार से भाग निकले। युवक ने बकरी के मालिक को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा कुंदरूबाड़ी में रहने वाले सुनील राजपूत पान ठेला चलाते हैं। वे अपने घर में बकरी पालन भी करते हैं। उन्होंने 15 बकरियां पाली हैं। मंगलवार को उनकी बकरियां घर के पास खेत में चर रही थीं।

सुबह नौ बजे होंडा सिटी कार में आए लोग उनकी चार बकरियों को पकड़ने लगे। युवकों की हरकतों को देवन चाल में रहने वाला देवा देख रहा था। थोड़ी ही देर में कार सवार युवकों ने चार बकरियों को कार में डाल लिया। तब देवा की समझ में आया कि युवक बकरी चोरी करने आए हैं। वे युवकों को रोकते इससे पहले ही वे कार से भाग निकले। देवा ने घटना की जानकारी सुनील को दी। इस पर पीड़ित ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement