अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 13 Febuary 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग:
13 फरवरी 2022 माघ मास शुक्ल पक्ष द्वादशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: भीष्म द्वादशी, तिल द्वादशी।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल,
शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 18 घंटे 43 मिनट तक,
तत्पश्चात, त्रयोदशी आद्रा नक्षत्र 09 घंटे 28 मिनट तक,
तत्पश्चात, पुनर्वसु नक्षत्र प्रीति योग 21 घंटे 15 मिनट तक,
तत्पश्चात, आयुष्मान योग मिथुन में चंद्रमा 29 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में
आज का राशिफल
मेष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निजी सुख में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष: भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।
मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
कर्क: फिजूल खर्ची पर नियंत्रण करना होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। रोग या विरेाधी परास्त होंगे। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निर्माण, शोध आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
कन्या: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।
तुला: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यो में आशातीत प्रगति होगी।
वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। चली आ रही समस्या का निदान होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अनचाही यात्रा या व्यर्थ की परेशानी मिल सकती है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम से काम लेना हितकर है।
मकर: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शाही खर्च से बचना होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी|
(Credit by Jagran)
Social Plugin