Ad Code

Mahasamund : जिले के किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील


जिले के किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील

महासमुंद : जिला अंतर्गत कृषकों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिये एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है। जिले के 1 लाख 67 हजार 881 कृषकों के द्वारा एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन करा लिया गया है एवं 23 हजार 255 कृषकों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन कराना शेष है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने पंजीयन के लिए शेष कृषकों से अपील की है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु कृषक अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र एवं सोसायटी से संपर्क कर जल्द से जल्द एग्रीस्टैक पंजीयन कराएं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement