Ad Code

Responsive Advertisement

Chhattisgarh : एक युवक और दो युवती लापता, तलाश जारी

 

रायपुर :  लापता एक युवक और दो युवती की तलाश जारी है. कु. सुषमा पिता श्रीकुमार खलखो उम्र 18 वर्ष 10 माह पता ग्राम पंपापुर, चौकी खडगंवा, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर की निवासी है, जो 15 जनवरी 2022 को दोपहर करीब 3.00 बजे घर से सिलाई सेंटर पंपापुर जा रही हूॅ कहकर निकली है, जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है। जिसकी हुलिया रंग सांवली, उंचाई 05 फीट, चेहरा गोल, बाल काला, शरीर इकहरा बदन, बोली हिन्दी, सरगुजिहा एवं पहनावा पीला रंग का सूट, काला जींस व जैकेट सफेद पहनी है।

पास-पड़ोस एवं रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया लेकिन उसका काई पता नहीं चला है। सूचक की रिपोर्ट पर सूरजपुर थाना में गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया है। संबंधित की जानकारी मिलने पर आप अपने अधिकार क्षेत्रांतर्गत में पतासाजी करें। जानकारी मिलने पर चौकी खडगंवा, थाना प्रतापपुर, पुलिस नियंत्रण कक्ष सूरजपुर या पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर को क्रमशः 9479193910, 07775-266501, 07775-266579 इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचित करे।

शत्रुधन सिंह उर्फ छोटू पिता लगन राम 30 वर्ष, पता नेवारडांड, कंदरई, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर का निवासी है, जो 27 सितम्बर 2021 के दोपहर करीब 2.30 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है, जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आया है। जिसका हुलिया रंग सांवला, उंचाई 05 फीट 05 इंच, चेहरा लम्बा, बाल काला, शरीर इकहरा बदन, बोली हिन्दी, सरगुजिहा एवं पहनावा नीला रंग का टी शर्ट व चड्डा पहना है। पास-पड़ोस एवं रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया लेकिन उसका काई पता नहीं चला है। सूचक की रिपोर्ट पर सूरजपुर थाना में गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया है। संबंधित की जानकारी मिलने पर आप अपने अधिकार क्षेत्रांतर्गत में पतासाजी करें। जानकारी मिलने पर थाना जयनगर, पुलिस नियंत्रण कक्ष सूरजपुर या पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर को क्रमशः 9479193910, 07775-266501, 07775-266579 इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचित करे।

कु. संतोषी साहू पिता अजय साहू उम्र 19 वर्ष, पता ग्राम मांजा, खर्रीपारा, थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर की निवासी है, जो 28 जनवरी 2022 के शाम 6.30 बजे को घर से बिना बताए कही चली गई है, जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है। जिसकी हुलिया रंग गोरी, उंचाई 05 फीट, चेहरा लम्बा, बाल काला लम्बा, शरीर इकहरा बदन, बोली हिन्दी, सरगुजिहा एवं पहनावा गोल्डन रंग का सूट, नीले रंग का लैगिस एवं गुलाबी रंग का जैकेट पहनी है।

पास-पड़ोस एवं रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया लेकिन उसका काई पता नहीं चला है। सूचक की रिपोर्ट पर सूरजपुर थाना में गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया है। संबंधित की जानकारी मिलने पर आप अपने अधिकार क्षेत्रांतर्गत में पतासाजी करें। जानकारी मिलने पर थाना रामानुजनगर, पुलिस नियंत्रण कक्ष सूरजपुर या पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर को क्रमशः 9479193910, 07775-266501, 07775-266579 इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचित करे।

(News Credit by Janta se rishta)

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement