Ad Code

महिला ने किया ब्लैकमेल, तो युवक ने गला घोंटकर कर दी थी हत्या

 



मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का मामला: अवैध संबंध बना हत्या का कारण

खुटेरी जंगल में मिली लाश की गुत्थी 7 दिन बाद पुलिस ने सुलझाई

(News Credit by Patrika)

रायपुर. खुटेरी जंगल के प्लांट में मंदिर हसौद निवासी भगवंतीन धीवर की हत्या करने वाले आरोपी को 7 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा आरंग निवासी संतू राम दीवान बताया जा रहा है।

मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार 9 फरवरी को खुटेरी जंगल में मंदिर हसौद निवासी भगवंतीन धीवर की लाश मिली थी। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू की। मुखबिरों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि 8 फरवरी को मृतिका को आखिरी बार आरंग बैहार निवासी संतू राम दीवान के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर संतू राम दीवान को उठाया, तो पहले उसने बरगलाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती करने पर टूट गया और वारदात करने की बात स्वीकार कर ली।

ब्लैकमेलिंग से था परेशान
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो और मृतका टोल नाका में साथ काम करते थे। मृतका से उसका परिचय वहीं हुआ था। मृतका साथ में रहने का दबाव बनाती थी और पैसों की मांग करती थी। घटना के दिन भी महिला ने पैसे मांगे तो युवक ने मना कर दिया। पैसे नहीं देने पर महिला संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी और संबंध नहीं बनाने पर बदनाम करने की बात कहने लगी। महिला की बातों से नाराज होकर युवक ने दुपट्टे से गला घोट दिया और मौके से फरार हो गया।

महिला की हत्या के आरोप में आरंग निवासी संतू राम दीवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वारदात करने की बात स्वीकारी है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वीरेंद्र चंद्रा, निरीक्षक, मंदिर हसौद थाना

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement