महासमुंद: जिले के नए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर (आई.ए.एस.) ने आज मंगलवार को विधिवत् पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिला अधिकारियों की मौजूदगी में कामकाज संभाला। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, एसडीएम महासमुन्द भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर एस.केे. टंडन, डॉ. नेहा कपूर, नेहा भेड़िया, सहित जनसम्पर्क अधिकारी एस आर पाराशर एवं हेमनाथ सिदार, कोषालय अधिकारी डी.पी. वर्मा उपस्थित थे। क्षीरसागर इससे पहले जिला गरियाबंद के कलेक्टर थे।
Social Plugin