महासमुंद: कड़ाके की ठंड की वजह से पति-पत्नी घर के अंदर अलाव जलाकर सो रहे थे। इसी अलाव से घर में अचानक आग भड़क गई और दोनों आग की चपेट में आ गए और पती-पत्नी की मौत हो गई, हादसे में घर भी बुरी तरह से जल गया है।
मिली जानकारी अनुसार पिथौरा थाना क्षेत्र ग्राम सोनासिल्ली निवासी हीरा धरठाकुर अपनी पत्नी हीराबाई के साथ सोमवार रात को सो रहा था। ठंड अधिक होने के कारण घर के अंदर अलाव जलाकर रखा था। खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। इसी बीच करीब 9 बजे घर में आग लग गई।
इसी आग के चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। दोनों कुछ कर पाते कि इससे पहले ही दोनों काफी झुलस गए थे।
बताया गया कि हीराधर ने अपने आप को बचाने का प्रयास भी किया, वह भागता हुआ घर की बाड़ी की तरफ भी गया था। मगर वह आग से काफी झुलस चुका था। जिसके कारण वहीं पर गिर गया।
इधर, आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पडोस के लोगों को भी इसका पता चल गया। सभी मौके पर पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। इनके संतान नहीं हैं
घटना के बाद तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी को दी। वहीं आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझा पाये। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत ही रायपुर ले जाया गया। जहां हिरा बाई ने रास्ते में ही दम तोड दिया वही उसके पति हिराधर ठाकुर की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
Social Plugin