| सांकेतिक फोटो |
महासमुंद: जिले में लगभग तीन दिनों से मौसम का मिजाज प्रतिकूल बना हुआ है। बेमौसम बारिश से उद्यानिकी फसलों को होने वाले नुकसान की भरपायी के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। ज़िला उद्यान विभाग द्वारा असामयिक वर्षा से उद्यानिकी फसल को किसी प्रकार की क्षति हुई हो और जिन्होंने रबी मौसम वर्ष 2021-22 में फसल बीमा कराया है तो टोल फ्री नम्बर 1800-209-5959 पर तत्काल फसल क्षति की जानकारी दें ताकि फसल बीमा का लाभ मिल सके।
Social Plugin